नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.3 प्रतिशत बढ़कर 138 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 122 करोड़ रुपये था।
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कुल राजस्व बढ़कर 705 करोड़ रुपये हो गया जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 539 करोड़ रुपये था।
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 498 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 251 करोड़ रुपये था। कुल राजस्व भी 1,575 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,507 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका