एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए

एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए

एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: August 27, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:07 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राजस्थान में एसीएमई रिन्यूटेक सिक्स्थ की 300 मेगावाट की सुनिश्चित बिजली आपूर्ति वाली परियोजना के लिए इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) से 1,571 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हासिल की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इस परियोजना के लिए उसने प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर वित्त पोषण हासिल किया है। यह आईआईएफसीएल से कंपनी का पहला वित्त पोषण है। आईआईएफसीएल एकमात्र ऋणदाता है और कर्ज 19 वर्ष में चुकाया जाएगा।

इस वित्तीय सहायता के साथ चालू वित्त वर्ष में एसीएमई सोलर द्वारा अब तक जुटाई गई कुल वित्तीय सहायता बढ़कर 10,976 करोड़ रुपये हो गई है।

इस परियोजना के लिए 25 वर्ष की अवधि का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) एसईसीआई लिमिटेड के साथ 6.28 रुपये प्रति यूनिट की दर पर किया गया है।

इस बीच, एसीएमई ग्रीनटेक सेवेंथ की सुनिश्चित बिजली आपूर्ति परियोजना में सौर ऊर्जा एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) सहित कई नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य पीपीए के तहत आपूर्ति दायित्वों को पूरा करना और बिजली आपूर्ति में अधिक विश्वसनीयता तथा उसकी अधिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस परियोजना पर कुल 2,123 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होने का अनुमान है। यह एसीएमई सोलर के चालू वित्त वर्ष के व्यापक बैटरी भंडारण पूंजी निवेश कार्यक्रम का हिस्सा है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में