एक्मे सोलर ने क्यूआईपी के जरिये जुटाए 2,800 करोड़ रुपये

एक्मे सोलर ने क्यूआईपी के जरिये जुटाए 2,800 करोड़ रुपये

एक्मे सोलर ने क्यूआईपी के जरिये जुटाए 2,800 करोड़ रुपये
Modified Date: June 5, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:35 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी एक्मे सोलर ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 2,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 2024 में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी ने पहली बार पूंजी जुटाई है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस वित्त पोषण में मौजूदा और नए प्रमुख निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली।

क्यूआईपी में भाग लेने वाले निवेशकों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ब्लैकरॉक, अमुंडी, गोल्डमैन सैक्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और पिक्टेट सहित प्रमुख घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशक शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि क्यूआईपी से जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज घटाने और बही-खाते को मजबूत करने में किया जाएगा।

भाषा अजय

अजय


लेखक के बारे में