एसीएमई सोलर का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 235 करोड़ रुपये पर
एसीएमई सोलर का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 235 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 79.9 प्रतिशत बढ़कर 235 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 131 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 63.3 प्रतिशत बढ़कर 954 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 584 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि आय में यह वृद्धि संयंत्रों के बेहतर प्रदर्शन तथा नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता में वृद्धि के बल पर हुई।
जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 2.3 गीगावाट-घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता चालू की, जिससे उसकी कुल चालू बीईएसएस क्षमता बढ़कर 3.62 गीगावाट-घंटा हो गई।
वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी ने 600 मेगावाट क्षमता के लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर भी हस्ताक्षर किए।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


