अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का लाभ पहली तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 1,237 करोड़ रुपये पर

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का लाभ पहली तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 1,237 करोड़ रुपये पर

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का लाभ पहली तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 1,237 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 21, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 1,236.56 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 538.94 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,852.20 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले जून तिमाही में यह 7,025.49 करोड़ रुपये थी।

पारेषण कारोबार से कंपनी की आय बढ़कर 3,335.26 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,188.19 करोड़ रुपये थी। वितरण कारोबार से आय बढ़कर 3,520.43 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 3,359.84 करोड़ रुपये थी।

स्मार्ट मीटर कारोबार से आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 346.99 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में 112 करोड़ रुपये थी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में