बजाज ऑटो का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपये

बजाज ऑटो का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपये

बजाज ऑटो का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपये
Modified Date: July 21, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: July 21, 2026 2:25 pm IST

मुंबई, 21 जुलाई (भाषा) बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपये रहा है।

पुणे स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 2,095.98 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 37 प्रतिशत बढ़कर 17,243.72 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 12,584.45 करोड़ रुपये थी।

एकीकृत आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2,210.40 करोड़ रुपये था।

कंपनी की एकीकृत कुल परिचालन आय 13,642.33 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 22,376.69 करोड़ रुपये हो गई।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 14,38,251 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 11,11,237 इकाई थी। इस दौरान घरेलू बाजार में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी जबकि निर्यात में 54 प्रतिशत का उछाल आया।

कंपनी ने कहा कि निर्यात पहली बार 7,00,000 इकाइयों के पार पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड राजस्व और बिक्री दर्ज की तथा प्रमुख बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में