EPFO Umang App Withdrawal: Umang ऐप में EPFO नहीं चल रहा? तो घबराएं नहीं! घर बैठे ऐसे चेक करें PF बैलेंस और मिनटों में निकालें अपना पैसा

EPFO Umang App Withdrawal: उमंग ऐप पर फिलहाल EPFO की सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। PF बैलेंस चेक करने से लेकर क्लेम करने तक के काम प्रभावित है। ऐसे में कर्मचारी दूसरे विकल्पों के जरिए EPFO सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

EPFO Umang App Withdrawal: Umang ऐप में EPFO नहीं चल रहा? तो घबराएं नहीं! घर बैठे ऐसे चेक करें PF बैलेंस और मिनटों में निकालें अपना पैसा

(EPFO Umang App Withdrawal/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 21, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UMANG ऐप पर EPFO सेवा अभी बंद
  • EPFO पोर्टल दोबारा शुरू हो चुका है
  • PF क्लेम में देरी की शिकायतें जारी

नई दिल्ली: EPFO Umang App Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेवाओं को लेकर कई यूजर्स (EPFO Umang App Withdrawal) को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। EPFO पोर्टल को 26 जून 2026 को अपग्रेडेशन के लिए बंद किया गया था। वहीं, EPFO की ओर से बताया गया था कि पोर्टल को तेज और बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। करीब सात दिन बाद 3 जुलाई को पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी कई सेवाएं पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई।

उमंग ऐप पर अभी भी नहीं रही EPFO सर्विस

EPFO ने पोर्टल बहाल करते समय बताया था कि मेंबर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए जरूरी डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने जैसी सुविधाओं को वेबसाइट से हटाकर Umang ऐप पर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। हालांकि, अभी तक Umang ऐप पर EPFO की सेवाएं (EPFO Umang App Withdrawal) शुरू नहीं हो पाई हैं। कई यूजर्स ऐप में लॉग इन तक नहीं कर पा रहे हैं।

ऐप खोलने पर दिख रहा है मेंटेनेंस मैसेज

Umang ऐप पर EPFO सेवा खोलने पर यूजर्स को एक पॉप-अप मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि वेबसाइट मेंटिनेंस का काम जारी है और जल्द ही सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। इस वजह से कर्मचारी PF बैलेंस देखने, क्लेम करने और अन्य जरूरी कामों को लेकर परेशान हैं।

(Image Credit: Umang App)

(Image Credit: Umang App)

EPFO पोर्टल पर कुछ सेवाएं उपलब्ध, क्लेम में लग सकता है समय

EPFO पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि प्रमुख डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। मेंबर और नियोक्ता से जुड़ी कई सेवाएं लाइव कर दी गई हैं। हालांकि, क्लेम प्रोसेसिंग में अभी समय लग सकता है। EPFO के अनुसार, क्लेम की जांच और प्रक्रिया पूरी होने में लगभग दो हफ्ते तक का समय लग सकता है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके पुराने क्लेम 15 से 20 दिनों के भी अभी तक प्रोसेस पूरे नहीं हुए हैं।

PF बैलेंस और क्लेम कैसे चेक करें?

फिलहाल PF बैलेंस देखने या क्लेम करने (EPFO Umang App Withdrawal) के लिए कर्मचारी EPFO के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए UAN और पासवर्ड से लॉग इन करके पासबुक और क्लेम की जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा बैलैंस चेक करने के लिए SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है। Umang ऐप पर सेवा दोबारा शुरू होने तक यूजर्स इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।