BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अदाणी एनर्जी के पास कुल ऑर्डर बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये पर

अदाणी एनर्जी के पास कुल ऑर्डर बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये पर

अदाणी एनर्जी के पास कुल ऑर्डर बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये पर
Bhasha
Published: 19 Jan 2025 | 3:48 pmModified: 19 Jan 2025 | 3:48 pm

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) भारत की सबसे बड़ी बिजली पारेषण और वितरण कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने दो नई पारेषण परियोजनाएं हासिल की हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये हो गई है। यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) की शुरुआत में मिले ऑर्डर से तीन गुना से भी अधिक है।

निवेश बैंकिंग कंपनी जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि अदाणी एनर्जी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा पार्क से संबंधित 28,455 करोड़ रुपये की दो नई पारेषण परियोजनाएं हासिल कीं।

इनमें 25,000 करोड़ रुपये की भादला-फतेहपुर एचवीडीसी परियोजना शामिल है, जो एईएसएल का अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर है।

इन ऑर्डर ने टीबीसीबी (शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली) में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी को दूसरी तिमाही के 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत कर दिया है।

एईएसएल की मौजूदा ऑर्डर बुक अब 54,700 करोड़ रुपये की है, जबकि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में यह 17,000 करोड़ रुपये थी। यह सभी निजी क्षेत्र की पारेषण कंपनियों में सबसे ज्यादा ऑर्डर बुक है।

तिमाही के दौरान, कंपनी ने एक पारेषण लाइन चालू की, जिससे इसके नेटवर्क में 1,000 से ज्यादा सर्किट किलोमीटर जुड़ गए।

भाषा अनुराग अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अदाणी एनर्जी के पास कुल ऑर्डर बढ़कर 54,700 करोड़ रुपये पर

People also search for:AdaniAdani Energyenergy
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm