अडाणी ग्रीन ने 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से पहले भुगतान करने के लिए जुटाया कोष

अडाणी ग्रीन ने 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से पहले भुगतान करने के लिए जुटाया कोष

अडाणी ग्रीन ने 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से पहले भुगतान करने के लिए जुटाया कोष
Modified Date: January 29, 2024 / 01:53 pm IST
Published Date: January 29, 2024 1:53 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से आठ महीने पहले भुगतान करने के लिए कोष जुटा लिया है।

अडाणी समूह की कंपनी ने एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय ऋण पत्र) जारी करते हुए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। ये एनसीडी इस साल सितंबर में परिपक्व होने वाले हैं।

एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बांडों को शीघ्र भुनाने की योजना की आठ जनवरी को घोषणा की थी।

एजीईएल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने ‘‘ प्रवर्तकों को 9,350 करोड़ रुपये के तरजीही आवंटन के तहत धन हासिल कर नौ सितंबर 2024 को देय 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के 4.375 नोट्स (होल्डको नोट्स) के लिए कोष जुटा लिया है।’’

कंपनी के अनुसार, 16.9 करोड़ डॉलर आरक्षित खातों तथा आंतरिक राजस्व के जरिए लगाए गए हैं, जबकि 30 करोड़ डॉलर का हाल ही में टोटलएनर्जीज ने एक संयुक्त उद्यम में निवेश किया है।

बाकी 28.1 करोड़ डॉलर प्रवर्तक को तरजीही आवंटन के जरिए जुटाए गए हैं।

एजीईएल देश की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान कंपनी है। यह ग्रिड से जुड़े सौर, पवन एवं हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है। फिलहाल यह 12 राज्यों में कुल 8.4 गीगावाट क्षमता की परियोजनाओं का परिचालन करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में