हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस को पहली तिमाही में 66.26 करोड़ रुपये का नुकसान

हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस को पहली तिमाही में 66.26 करोड़ रुपये का नुकसान

हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस को पहली तिमाही में 66.26 करोड़ रुपये का नुकसान
Modified Date: August 7, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: August 7, 2026 9:50 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस को जून तिमाही में 66.26 करोड़ रुपये का एकीकृत नुकसान हुआ है।

‘बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट’ कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 11.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 1,050.36 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा।

कंपनी का वित्तवर्ष 2025-26 की जून तिमाही में परिचालन राजस्व 1,056.23 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में