Adani Airline News: एयरलाइन बिजनेस में एंट्री की खबरों के बीच अदाणी ग्रुप ने तोड़ी चुप्पी! जारी किया ये बड़ा बयान, बताई असली सच्चाई

Adani Airline News: अदानी समूह ने एयरलाइन कारोबार शुरु करने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये पूरी तरह बेबुनियाद है। समूह ने साफ किया है कि एयरलाइन सेक्टर में प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं में कोई वास्तविकता नहीं है।

Adani Airline News: एयरलाइन बिजनेस में एंट्री की खबरों के बीच अदाणी ग्रुप ने तोड़ी चुप्पी! जारी किया ये बड़ा बयान, बताई असली सच्चाई

(Adani Airline News/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: July 24, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: July 24, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • अदाणी समूह ने एयरलाइन शुरू करने की खबरों को किया खारिज।
  • कंपनी ने रिपोर्ट्स को बताया बेबुनियाद और गलत।
  • एयरपोर्ट बिजनेस में समूह की मजबूत मौजूदगी।

अहमदाबाद: Adani Airline News: अदाणी समूह ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि समूह जल्द ही एयरलाइन कारोबार (Adani Airline News) में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा कि एयरलाइन बिजनेस में प्रवेश करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह एयरलाइन शुरू करने से जुड़े किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है।

एयरपोर्ट नियमों में बदलाव की मांग से बढ़ी थी चर्चा

दरअसल, अदाणी समहू ने एयरलाइन सेक्टर (Adani Airline News) में आने की अटकलें उस समय तेज हुई जब समूह ने सरकार से एक पुराने नियम में बदलाव की मांग की थी। इस नियम के तहत दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट जैसे बड़े हवाई अड्डों के ऑपरेटर किसी शेड्यूल्ड एयरलाइन कंपनी में 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकते। माना जा रहा था कि अगर समूह एयरलाइन शुरू करता है तो यह बदलाव उसके लिए एक बड़ी नियामकीय बाधा को कम कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अब इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

एविएशन सेक्टर में पहले से मजबूत मौजूदगी

अदाणी समूह की एविएशन सेक्टर में पहले से बड़ी हिस्सेदारी है। समूह देश का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर है और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट का संचालन करता है। इसके अलावा समूह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास से भी जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट संचालन के साथ-साथ ग्राउंड हैंडलिंग, पायलट ट्रेनिंग, एयरक्राफ्ट रिपेयर और मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में भी समूह अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

एयरलाइन नहीं, एविएशन वैल्यू चेन पर फोकस

पिछले कुछ सालों में अदाणी समूह ने एविएशन सेक्टर (Adani Airline News) के कई क्षेत्रों में विस्तार किया है। समूह की ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ विमान निर्माण से जुड़े संभावित सहयोग की खबरे भी सामने आई थीं। हालांकि एयरलाइन कारोबार में प्रवेश को लेकर कंपनी ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है। समहू का कहना है कि फिलहाल एयरलाइन शुरू करने की कोई योजना नहीं है और इससे जुड़ी खबरें सही नहीं है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।