अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही का मुनाफा 6.54 प्रतिशत बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये पर

Ads

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही का मुनाफा 6.54 प्रतिशत बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 5, 2025 / 02:26 PM IST,
    Updated On - August 5, 2025 / 02:26 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.54 प्रतिशत बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 3,107.23 करोड़ रुपये रहा था।

एपीएसईजेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 9,422.18 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8,054.18 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च भी सालाना आधार पर 4,238.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,731.88 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय