सीजेआई सूर्यकांत नहीं, अब डॉ. प्रमेश होंगे टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

Ads

सीजेआई सूर्यकांत नहीं, अब डॉ. प्रमेश होंगे टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 04:00 PM IST

मुंबई, 18 अगस्त (भाषा) टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) ने घोषणा की है कि 22 अगस्त को आयोजित होने वाले उसके 86वें दीक्षांत समारोह में टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे।

इससे पहले, दो अगस्त को तय किए गए दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्य कांतमुख्य अतिथि बनने वाले थे। हालांकि, संस्थान ने ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए कार्यक्रम से दो दिन पहले इसे स्थगित कर दिया था। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि प्रशासन को सीजेआई के दौरे के दौरान छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका थी।

टीआईएसएस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सीजेआई कार्यालय ने संस्थान को सूचित किया है कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत नवंबर तक पूरी तरह व्यस्त है, इसलिए वह दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा