एडीबी ने पश्चिम बंगाल में संसाधन योजना, प्रबंधन में सुधार के लिये 5 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी

Ads

एडीबी ने पश्चिम बंगाल में संसाधन योजना, प्रबंधन में सुधार के लिये 5 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 03:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में परिचालन दक्षता और संसाधन योजना एवं प्रबंधन में सुधार के लिये 5 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।

मनीला स्थित बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कर्ज से वित्तीय और सूचना प्रणाली के एकीकरण में मदद मिलेगी और राज्य सरकार के स्वचालन के क्षेत्रों में सुधारों को बढ़ावा मिलेगा। इससे सार्वजनिक सेवाओं की डिलिवरी व्यवस्था मजबूत होगी और वित्तीय बचत होगी।

एडीबी के वरिष्ठ सार्वजनिक प्रबंधन अर्थशास्त्री (दक्षिण एशिया) नवेन्दु करन ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के ई-गवर्नेंस मंच के जरिये जन सेवाओं की पहुंच सुगम बनाने के लक्ष्य को समर्थन देगा।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर