(Kia Syros EV Launched/ Image Credit: Kia)
नई दिल्ली: Kia Syros EV Launched: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वाहन कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV को भारतीय बाजार में (Kia Syros EV Launched) उतार दिया है। कंपनी ने इस ईवी को आकर्षक डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। लॉन्च से पहले ही इसकी रेंज और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई थी। जिससे ग्राहकों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।
Kia Syros EV को आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ (Kia Syros EV Launched) डिजाइन किया गया है। इसमें LED हेडलाइट, LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL), LED फॉग लैंप और किआ की खास टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील, स्किड प्लेट और रूफ रेल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। वहीं अगर इंटीरियर की बात करें तो इसमें 30 इंच ट्रिनिटी स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर और 8 स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलता है। आराम के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ और डैशकैम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
किआ ने इस इलेक्ट्रिक SUV में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। इसमें Level-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें चार्जिंग पोर्ट और 16 लीटर का फ्रंक स्पेस भी मिलता है जो इसे ज्यादा उपयोगी बनाता है।
Kia Syros EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ लॉन्च (Kia Syros EV Launched) किया गया है। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। बड़ी बैटरी वाले मॉडल में कंपनी ने 526 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा किया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर जनरेट करती है। जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
किआ ने Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 20 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी। इसके अलावा ग्राहकों के लिए BaaS (Battery as a Service) विकल्प भी दिया गया है जिसके तहत कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है। इस प्लान में बैटरी उपयोग के लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।