राज्यों को 40,000 किलोलीटर अतिरिक्त मिट्टी का तेल आवंटित : पेट्रोलियम मंत्रालय
राज्यों को 40,000 किलोलीटर अतिरिक्त मिट्टी का तेल आवंटित : पेट्रोलियम मंत्रालय
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के विकल्प के रूप में राज्यों को अतिरिक्त 40,000 किलोलीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) आवंटित किया गया है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित लाभार्थियों को कुछ और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है और करीब एक लाख पेट्रोल पंप में कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है।
यह बयान पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आने वाले तेल एवं गैस आयात के काफी हद तक बाधित हो जाने के बीच आया है। इसकी वजह से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ईरान पर 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई एवं कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी। उसके बाद ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
अजय

Facebook


