एडविट ज्वेल्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर लगभग 37 प्रतिशत चढ़ा

एडविट ज्वेल्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर लगभग 37 प्रतिशत चढ़ा

एडविट ज्वेल्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर लगभग 37 प्रतिशत चढ़ा
Modified Date: July 1, 2026 / 11:51 am IST
Published Date: July 1, 2026 11:51 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) आभूषण विनिर्माता कंपनी एडविट ज्वेल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 138 रुपये के मुकाबले करीब 37 प्रतिशत की तेजी के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 138 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 35.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 187 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 188.90 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 36.88 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 814.27 करोड़ रुपये रहा।

एडविट ज्वेल्स लिमिटेड के 165.16 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 212.63 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ पूरी तरह 1.20 करोड़ नए शेयर का निर्गम था। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई प्रावधान नहीं था।

कंपनी की योजना आईपीओ से प्राप्त राशि में से 65 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने, 65 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करने की है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में