Stock Market 01 July 2026: कहीं आज निवेशकों को लग न जाए तगड़ा झटका! गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई बेचैनी, रेलटेल और कोटक बैंक समेत इन शेयरों पर रखें नजर
Stock Market 01 July 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में रहने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। वहीं रेलटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कम्युनिकेशंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में आज तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
(Stock Market 01 July 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से आज शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत मिले हैं।
- पश्चिम एशिया के तनाव के चलते निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है।
- रेलटेल और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई शेयरों में खबरों के कारण हलचल रह सकती है।
नई दिल्ली: Stock Market 01 July 2026 in India: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में रहने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.13% की गिरावट के साथ 23,974 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसे घरेलू बाजार के लिए कमजोर संकेत माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है। ऐसे माहौल में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी खास नजर
आज कई कंपनियां अपनी अहम घोषणाओं के चलते निवेशकों के रडार पर रहेंगी। रेलटेल को महानदी कोलफील्ड्स से लगभग 107.6 करोड़ रुपये का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है जिससे कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कोटक महिंद्रा बैंक ने भारत में डॉयचे बैंक के रिटेल बैंकिंग, प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। वहीं टाटा कम्युनिकेशंस में बड़े प्रबंधन स्तर पर बदलाव हुआ है। कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जीनियस वोंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जो 31 जुलाई से प्रभावी होगा।
इन बड़े फैसलों से बढ़ेगी हलचल
राणे (मद्रास) ने हिंदुस्तान कम्पोजिट्स के फ्रिक्शन कारोबार को करीब 370 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया ने पंकज मल्हन को 1 जुलाई 2026 से नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने अपना नया एआई आधारित प्लेटफॉर्म Tensai for Reasoning Ops लॉन्च किया है। वहीं एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी अयाना रिन्यूएबल पावर को मध्य प्रदेश में 193 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट मिला है जिससे कंपनी की अक्षय ऊर्जा क्षमता और मजबूत होगी।
फंड जुटाने की तैयारी और IPO लिस्टिंग
मुथूट माइक्रोफिन ने चालू वित्त वर्ष के दौरान प्राइवेट प्लेसमेंट और पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 4,000 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करने की योजना बनाई है। मैक्स हेल्थकेयर ने पुणे में 450 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की योजना को आगे बढ़ाते हुए एक कंपनी में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7,500 करोड़ रुपये तक की इक्विटी पूंजी जुटाने पर विचार करेगा। इसके अलावा आज वॉटरवेज लेजर टूरिज्म लिमिटेड और अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के शेयर, शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे। जिन पर निवेशकों की नजर टिकी रहेगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Price Today 1 July 2026: लाखों उपभोक्ताओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें आज से कितने में मिलेगा सिलेंडर
- Uttarakhand Madrasa Board Rules: सरकार का बड़ा ऐलान, मदरसों में अब बदलेगा पढ़ाई का तरीका, लागू हुए नए नियम, जानें क्या-क्या बदला
- CG Me Barish Kab Hogi: रेनकोट और छाता लेकर चले साथ, आज से शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में छाए काले बादल

Facebook


