एडविट ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर

Ads

एडविट ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को खुलेगा, मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 03:17 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) आभूषण विनिर्माता कंपनी एडविट ज्वेल्स ने अपने 165 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा।

जयपुर स्थित कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह 1.19 करोड़ नए शेयर का निर्गम है और इसमें कोई बिक्री पेशकश शामिल नहीं है। मूल्य मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 165.15 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी 65 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी, जबकि इसके अलावा 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल ऋण भुगतान के लिए किया जाएगा। कंपनी शेष राशि का उपयोग सामान्य उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की स्थापना 2019 में हुई, जो रामभजो ब्रांड नाम के तहत पारंपरिक और सामकालीन हस्तनिर्मित उत्कृष्ट आभूषणों का विनिर्माण एवं विपणन करती है।

भाषा यासिर अजय

अजय