एसएफआई ने परीक्षाओं में कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जवाबदेही की मांग की

Ads

एसएफआई ने परीक्षाओं में कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जवाबदेही की मांग की

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 06:56 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआी) के सदस्यों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय की ओर मार्च करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं में कुप्रबंधन का आरोप लगाया और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारी इंद्रजीत गुप्ता मार्ग पर स्थित एचकेएस सुरजीत भवन के निकट एकत्र हुए और दोपहर के समय मंत्रालय की ओर मार्च करने की कोशिश की।

पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में अवरोधक लगा रखे थे और सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई।

इस दौरान कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस ने कहा कि अवरोधक फांदने की कोशिश करने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

एसएफआई सदस्यों ने हाथों में पोस्टर ले रखे थे, जिनमें से कुछ पर लिखा था, “श्रीमान प्रधान, आपको और कितनी जानें चाहिए” और ‘पेपर लीक बंद करो’।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश