कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 06:51 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,392 रुपये टूटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसकी वजह कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिका-ईरान शांति समझौते के लागू होने को लेकर अनिश्चितता थी, जिससे कीमती धातुओं की मांग कम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 3,392 रुपये यानी 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,099 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि स्विट्ज़रलैंड में होने वाली उच्च स्तरीय बातचीत रद्द होने के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर शुरू में जो उम्मीदें थीं, वे कम हो गई हैं। इससे तनाव खत्म करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करने के उपायों को लागू करने पर शक पैदा हो गया है।

स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि समझौते के अगले चरण पर चर्चा के लिए शुक्रवार को होने वाली बातचीत ‘फिलहाल टाल दी गई है’।

विश्लेषकों का कहना है कि इन घटनाक्रमों की वजह से निवेशकों को भरोसा नहीं हो रहा है कि शांति प्रक्रिया आसानी से लागू हो पाएगी।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा, जिससे इसमें गिरावट आई।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 95 डॉलर यानी 2.24 प्रतिशत टूटकर 4,150.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश