एआई इम्पैक्ट समिट: पुतिन के शीर्ष सहयोगी रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

Ads

एआई इम्पैक्ट समिट: पुतिन के शीर्ष सहयोगी रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 05:11 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 05:11 PM IST

मॉस्को, 15 फरवरी (भाषा) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सहयोगी मैक्सिम ओरेश्किन सोमवार से नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

भारत 16-20 फरवरी तक नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी के लिए तैयार है। कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र से जुड़ी यह उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन वैश्विक हस्तियों और उद्योग जगत के पुरोधाओं का एक समागम है, जो नीति निर्माताओं, औद्योगिक दिग्गजों और तकनीकी नवाचारकों को एक मंच पर लाएगा।

ओरेश्किन, जो क्रेमलिन स्टाफ के उप प्रमुख और राष्ट्रपति पुतिन के आर्थिक सहयोगी हैं, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।

क्रेमलिन के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ओरेश्किन का चयन दोनों देशों के बीच एआई सहयोग के रणनीतिक प्रयास को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सुरक्षित, विश्वसनीय और संप्रभु एआई पर ध्यान केंद्रित करेगा, साथ ही ब्रिक्स देशों और अन्य मंचों के भीतर एआई गवर्नेंस (शासन), प्रौद्योगिकी और साझेदारी पर चर्चा में सक्रिय रूप से शामिल होगा।

भाषा अजय सुमित

अजय