एयर इंडिया ने तेवोल्डे गेब्रेमरियम को अपना नया सीईओ, प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Ads

एयर इंडिया ने तेवोल्डे गेब्रेमरियम को अपना नया सीईओ, प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 07:07 PM IST

नयी दिल्ली/मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) एयर इंडिया ने बुधवार को इथियोपियन एयरलाइंस समूह के पूर्व प्रमुख तेवोल्डे गेब्रेमरियम को अपना अगला प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

वह कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल अप्रैल में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि गेब्रेमरियम के नाम पर निर्णय लेने से पहले उसने देश-दुनिया के कई बेहद कुशल बाहरी और आंतरिक उम्मीदवारों का कड़ा मूल्यांकन किया था।

यह नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है, जब घाटे में चल रही एयर इंडिया कई बाहरी प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अपने विस्तार पर काम कर रही है।

बयान में कहा गया कि गेब्रेमरियम ने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के रूप में सेवा दी है, जहां उन्होंने कई अरब डॉलर के विस्तार का नेतृत्व किया और एक क्षेत्रीय वाहक को अफ्रीका की सबसे बड़ी और सबसे लाभदायक एयरलाइन में बदल दिया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण