वाशिंगटन, पांच अगस्त (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अमेरिकी सेना में सक्रिय रूप से कार्यरत कई जवानों के माता-पिता और जीवनसाथियों को हिरासत में लिया है।
ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भेजने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सैन्य परिवारों को मिली आव्रजन संबंधी सुरक्षा वापस लेते हुए यह कार्रवाई की है।
ट्रंप के दूसरे शासनकाल में उनके पद संभालने के बाद से, ड्यूटी पर तैनात सैनिकों के 50 से ज़्यादा माता-पिता और जीवनसाथियों को हिरासत में लिया गया है और कम से कम छह लोगों को देश से निकाला गया है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) अपनी जांच में इस निष्कर्ष पर पहुंची है।
अमेरिकी सैन्यकर्मियों के कम से कम आठ करीबी परिजन संघीय आव्रजन हिरासत में हैं।
दशकों से द्विदलीय सहमति के तहत सैन्यकर्मियों के माता-पिता और जीवनसाथियों को आमतौर पर निर्वासन से सुरक्षा प्रदान की जाती रही है।
हालांकि ‘एपी’ ने पाया कि उन्हें अब अक्सर महीनों तक हिरासत में रखा जा रहा है, जबकि वे सैन्यकर्मियों के करीबी रिश्तेदारों के लिए उपलब्ध नीतियों के तहत अपनी कानूनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
यह स्थिति तब है जब सेना अब भी नए सैनिकों की भर्ती के लिए उनके परिवारों को मिलने वाले आव्रजन लाभों का प्रचार कर रही है।
एपी
राजकुमार सुरेश
सुरेश