एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 26,700 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 26,700 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 26,700 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा
Modified Date: May 14, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: May 14, 2026 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 3.56 अरब सिंगापुर डॉलर (26,700 करोड़ रुपये से अधिक) का शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने यह जानकारी विभिन्न वैश्विक चुनौतियों और हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच दी है।

सिंगापुर एयरलाइंस ग्रुप द्वारा बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए। एयर इंडिया समूह में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एयर इंडिया का कुल व्यापक घाटा 3.55 अरब सिंगापुर डॉलर (लगभग 26,700 करोड़ रुपये से अधिक) रहा।

इसी अवधि में एयर इंडिया की कुल आय 10.53 अरब सिंगापुर डॉलर (79,150 करोड़ रुपये से अधिक) रही।

सिंगापुर एयरलाइंस समूह का शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत घटकर 1.18 अरब सिंगापुर डॉलर या करीब 8,900 करोड़ रुपये रह गया। रुपये के आंकड़े मौजूदा विनियम दर पर आधारित हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में