एयरबस को भारतीय संचालक से तीन हेलीकॉप्टर का मिला ठेका

एयरबस को भारतीय संचालक से तीन हेलीकॉप्टर का मिला ठेका

एयरबस को भारतीय संचालक से तीन हेलीकॉप्टर का मिला ठेका
Modified Date: February 2, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: February 2, 2026 11:28 am IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) एयरबस को एक भारतीय संचालक से तीन हेलीकॉप्टर का ठेका मिला है।

एयरबस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एयरबस कॉरपोरेट हेलीकॉप्टर्स को दिए गए ठेके में दो एसीएच160 और एक एच175 हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘ यह संचालक पहले से एसीएच160 का ग्राहक है और भारत का पहला एच175 ग्राहक बनेगा।’’

संचालक का नाम और सौदे से जुड़े वित्तीय विवरण कंपनी ने हालांकि साझा नहीं किए।

कंपनी के अनुसार, एच175 हेलीकॉप्टर 16 सीट वाला होगा और इसकी आपूर्ति इसी साल की जाएगी। वहीं दो एसीएच160 हेलीकॉप्टर की आपूर्ति 2027 में की जाएगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में