Bhilai Wife Suicide News: डांस वीडियो बनाकर वायरल करती थी पत्नी, पति ने रोका तो उठा लिया खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पर मोहल्ले में रील की वजह से थी चर्चित

Bhilai Wife Suicide News: डांस वीडियो बनाकर वायरल करती थी पत्नी, पति ने रोका तो उठा लिया खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पर मोहल्ले में रील की वजह से थी चर्चित

Bhilai Wife Suicide News: डांस वीडियो बनाकर वायरल करती थी पत्नी, पति ने रोका तो उठा लिया खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पर मोहल्ले में रील की वजह से थी चर्चित

Bhilai Wife Suicide News/Image Source: IBC24

Modified Date: February 2, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: February 2, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति ने रील पोस्ट करने से किया मना
  • नाराज होकर पत्नी ने कर लिया सुसाइड
  • पति-पत्नी में अक्सर होती थी लड़ाई

भिलाई: Bhilai Wife Suicide News: सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने और फेमस होने की इच्छा एक महिला के लिए भारी साबित हुई। भिलाई के छावनी क्षेत्र में रहने वाली अंजली साव का रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उसके पति को पसंद नहीं था। इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने को लेकर हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली।

रील पोस्ट करने से रोका तो पत्नी ने की खुदकुशी (Bhilai Wife Suicide News)

Bhilai Wife Suicide News: मिली जानकारी के अनुसार, अंजली साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी में रहती थी। अंजली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और अक्सर रील और वीडियो बनाती थीं। लेकिन उनका यह शौक उनके पति पप्पू साव को मंज़ूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पप्पू साव, जो एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, अंजली को लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने और रील बनाने से रोकते थे। पिछले कुछ महीनों से इसी कारण दोनों के बीच मारपीट भी होती रही।

सुबह अपने काम पर जाने के बाद जब पति और बच्चे बाहर गए, तब लौटने पर उन्होंने देखा कि अंजली की लाश पंखे से लटकी हुई थी। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, और लोगों ने छावनी पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोशल मीडिया सनक ने बदला जीवन (Bhilai woman suicide news)

Bhilai Wife Suicide News: पुलिस अब पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और मोहल्ले के लोगों से भी बयान दर्ज कर रही है। मोहल्लेवालों ने बताया कि अंजली और उनके पति के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। दिसंबर में अंजली ने धतूरा खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर अस्पताल पहुँचने के कारण बच गई थीं। इस बार उनकी आत्महत्या की कोशिश सफल रही।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।