Ambikapur TET Exam Controversy: कॉलेज में परीक्षार्थियों के साथ शर्मनाक कांड! एग्ज़ाम सेंटर में प्रबंधन ने फाड़े कपड़े, इस हाल में बैठकर देना पड़ा पेपर, अभ्यर्थियों ने लगाए गंभीर आरोप
Ambikapur TET Exam Controversy: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित TET परीक्षा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कई परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें परीक्षा में बैठने से पहले मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
tet news/ image source: IBC24
- TET परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों का वीडियो वायरल
- परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षार्थियों के शर्ट को कैची से काटा
- हाफ शर्ट पहनकर नहीं आने पर नहीं दी थी परीक्षा देने की अनुमति
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित TET (Teacher Eligibility Test) परीक्षा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कई परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें परीक्षा में बैठने से पहले मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों की शर्ट को कैंची से काट दिया।
TET exam viral video CG: असहज स्थिति में खड़े दिखे अभ्यर्थी
यह वायरल वीडियो होलीक्रॉस कॉलेज, अंबिकापुर का बताया जा रहा है, जहां TET परीक्षा आयोजित की गई थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ परीक्षार्थी असहज स्थिति में खड़े हैं और उनकी शर्ट को जबरन कैंची से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन परीक्षार्थियों ने हाफ शर्ट नहीं पहनी थी, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा नियमों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने कहा कि फुल शर्ट पहनकर परीक्षा देना प्रतिबंधित है। इसी के चलते कई अभ्यर्थियों को मजबूरन अपनी शर्ट कटवानी पड़ी, जबकि कुछ ने विरोध भी किया। परीक्षार्थियों का कहना है कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और मानसिक रूप से टॉर्चर किया गया।
एक परीक्षार्थी ने बताया कि वह दूरदराज के इलाके से परीक्षा देने आया था और अचानक शर्ट को लेकर इस तरह का व्यवहार उसके लिए बेहद शर्मनाक था। कई छात्रों ने कहा कि परीक्षा से पहले ही वे दबाव में आ गए, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा।
Holy Cross College Ambikapur News: परीक्षार्थियों ने प्रबंधन पर लगाया मानसिक टॉर्चर का आरोप
Ambikapur TET Exam Controversy के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या परीक्षा नियमों के नाम पर इस तरह का व्यवहार उचित है और क्या किसी परीक्षार्थी की शर्ट काटना नियमों के दायरे में आता है।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर नकल रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए थे, लेकिन उन्हें लागू करने का तरीका गलत था। नियमों का पालन कराना एक बात है, लेकिन छात्रों के सम्मान और मानसिक स्थिति को नजरअंदाज करना गंभीर मामला है।

Facebook


