एल्सटॉम को दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल लाइन में सिग्नलिंग का ठेका मिला

Ads

एल्सटॉम को दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल लाइन में सिग्नलिंग का ठेका मिला

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 01:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) रेलवे इंजीनियरिंग कंपनी एल्सटॉम ने गुरुवार को बताया कि उसे 82.15 किलोमीटर दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल लाइन के सिग्नलिंग, रेल नियंत्रण और दूरसंचार प्रणाणी का ठेका मिला है।

कंपनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम लिमिटेड (एनसीआरटीसी) से उसे यह ठेका 10.6 करोड़ यूरो (940 करोड़ रुपये) में मिला।

एनसीआरटीसी भारत सरकार एवं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के बीच एक संयुक्त उपक्रम है।

रैपिड रेल लाइन के तैयार होने के बाद दिल्ली और मेरठ के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकेगा। इस तरह यह दूरी एक घंटे में तय हो सकेगी, जिसमें अभी ढेड़ घंटे से अधिक का समय लगता है।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर