हाजिर मांग के कारण एल्सुमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्सुमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्सुमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 26, 2021 10:01 am IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 177.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 पैसे अथवा 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 177.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,496 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में