हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 151.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 35 पैसे अथवा 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 151.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 686 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कुछ मांग होने की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश