Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Husband Viral Wife Private Photos :
ग्वालियर :Gwalior Husband Viral Wife Private Photos : ग्वालियर में दहेज की मांग और प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जब पत्नी मायके चली गई तो गुस्से में उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया व दोस्तो को वायरल कर दिए। पीड़ित पत्नी ने ग्वालियर आकर पुलिस से शिकायत की है। सिरोल थाना पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दअरसल मामला सिरोल थाना क्षेत्र के मंगल कॉलोनी का है। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के समथर की रहने वाली 24 साल की युवती की शादी 17 अप्रैल 2024 को ग्वालियर के मंगल कॉलोनी निवासी नवीन गुर्जर से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी में दहेज का सारा सामान दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही नवीन दहेज में कम सामान मिलने का ताना देने लगा। रिश्ता बचाने के लिए युवती चुप रही लेकिन प्रताड़ना बढ़ती गई।
11 मार्च 2026 को नवीन ने पत्नी को उसके पिता के सामने ही बेरहमी से पीटा। मारपीट में मांग का सिंदूर भी पोछ दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर पिता और जीजा ने उसे ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। युवती 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही लेकिन इस दौरान पति और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य उसे देखने नहीं आया।
अस्पताल से छुट्टी के बाद युवती पिता के साथ झांसी स्थित मायके चली गई।
स्वस्थ होने के बाद 8 जुलाई को वह अपनी ससुराल ग्वालियर आई तो पति नवीन ने उसे घर के अंदर तक नहीं घुसने दिया। इसी बीच युवती को पता चला कि पति ने उसके अश्लील फोटो वीडियो दोस्तो और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इससे आहत होकर युवती ने सिरोल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी नवीन की तलाश कर रही है। पीड़िता को महिला सेल से काउंसलिंग और कानूनी सहायता भी दिलाई गई है।