Google Pixel 11 Teaser: Google के इस फोन की पहली झलक ने मचाई सनसनी! टीजर में दिखा रॉयल गोल्ड लुक, जानिए कौन सा फीचर खींचेगा सबका ध्यान

Ads

Google Pixel 11 Teaser: Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को आयोजित होने वाला है। इस दौरान Pixel 11 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। नई सीरीज में कंपनी कुछ खास फीचर्स पेश कर सकती है, जिनमें से एक फीचर यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर सकता है।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 05:28 PM IST

(Google Pixel 11 Teaser/ Image Credit: Google)

HIGHLIGHTS
  • Google Pixel 11 सीरीज का पहला टीजर जारी।
  • Pixel 11 Pro में दिखा नया गोल्ड फिनिश डिजाइन।
  • Pixel Glow लाइट रिंग फीचर बना चर्चा का विषय।

नई दिल्ली: Google Pixel 11 Teaser: गूगल ने अपने नए Pixel 11 सीरीज स्मार्टफोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। कंपनी का Made by Google इवेंट 12 अगस्त को आयोजित होगा। जहां नई Pixel सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। टीजर में Pixel 11 Pro का नया गोल्ड फिनिश डिजाइन नजर आया है। इसके साथ Google ने अपने स्टोर पेज के जरिए लॉन्च इवेंट की तारीख भी कन्फर्म कर दी है।

Pixel Glow फीचर बना चर्चा का विषय

टीजर में एक नया हार्डवेयर एलिमेंट दिखाई दिया है जिसे Google ने Pixel Glow नाम दिया है। यह फीचर रियर कैमरा बार के पास एक गोल लाइट रिंग के रूप में दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सामान्य LED फ्लैश की जगह ले सकता है और विजुअल नोटिफिकेशन सिस्टम की तरह भी काम कर सकता है। इसका डिजाइन Google के AI इंटरफेस में दिखने वाले रंगीन इफेक्ट्स से मिलता-जुलता नजर आता है।

AI पर रहेगा Google का बड़ा फोकस

Google ने इस इवेंट के लिए Gemini Intelligence को प्रमुखता दी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी Pixel 11 सीरीज में नए AI फीचर्स और स्मार्ट क्षमताएं पेश कर सकती है। Google का फोकस इस बार हार्डवेयर के साथ-साथ AI एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर भी रहेगा। इवेंट को दुनियाभर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और भारत में यह 13 अगस्त की सुबह 3:30 बजे देखा जा सकेगा।

सीरीज में मिल सकते हैं दमदार स्पेसिफिकेशन

नई Pixel 11 सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स में नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm तकनीक पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा बेहतर कनेक्टिविटी के लिए MediaTek M90 5G मॉडेम मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। लॉन्च के साथ Google अपनी Pixel सीरीज में डिजाइन, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स का नया अनुभव देने की तैयारी में है।

इन्हें भी पढ़ें:

Google Pixel 11 सीरीज कब लॉन्च हो सकती है?

Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी के Made by Google इवेंट 12 अगस्त को लॉन्च करने की उम्मीद है।

Pixel 11 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल आ सकते हैं?

इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold मॉडल शामिल होने की संभावना है।

Pixel Glow फीचर क्या है?

Pixel Glow एक नया डिजाइन एलिमेंट है, जो रियर कैमरा बार के पास लाइट रिंग के रूप में दिखाई देता है। यह नोटिफिकेशन फीचर के रूप में भी काम कर सकता है।

Google Pixel 11 में कौन सा प्रोसेसर मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 11 सीरीज में नया Tensor G6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।