हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 158.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के नवंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 पैसे अथवा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 158.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 1,182 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग की वजह से कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश