हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के नवंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 पैसे अथवा 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 926 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कुछ मांग की वजह से कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे एल्युमीनियम वायदा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


