हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 166.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 95 पैसे अथवा 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 166.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 878 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


