हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 80 पैसे अथवा 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 940 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों की ताजा लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों को समर्थन प्राप्त हुआ।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


