हाजिर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 31, 2021 10:34 am IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 176.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 पैसे अथवा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 176.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,300 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में