हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 167.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 पैसे अथवा 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 167.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 117 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


