कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 195.60 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 2.50 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 195.60 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,527 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट दर्ल हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश