कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 153.95 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 पैसे अथवा 0.13 प्रतिशत की हानि के साथ 153.95 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 1,052 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे से मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश