कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 11, 2020 10:28 am IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 165.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये अथवा 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 165.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 935 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में