कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.30 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 पैसे अथवा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.30 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 1,116 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश