हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 7, 2021 12:22 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 182 रुपये की तेजी के साथ 182 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.05 रुपये अथवा 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 182 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,897 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में