हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 30, 2021 9:38 am IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 194 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 65 पैसे अथवा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 194 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,876 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में