हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 194.45 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 90 पैसे यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 194.45 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,488 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश