नए सौदों से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

नए सौदों से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 12:39 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत लगभग 1.47 प्रतिशत बढ़कर 338.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल डिलीवरी के लिए एल्युमीनियम की कीमत 4.90 रुपये या 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 338.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 194 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच व्यापारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय