कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 8, 2021 / 06:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.64 रुपये घटकर 203.30 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 1.30 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत घटकर 203.30 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,412 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

राजेश