कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वाायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 23, 2021 / 04:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 224.75 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 25 पैसे यानी 0.11 प्रतिशत गिरावट के साथ 224.75 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,626 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण व्यापारियों अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश