हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायादा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायादा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायादा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 24, 2020 10:49 am IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 पैसे अथवा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 621 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में